Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने तनिष्क के उद्घाटन पर किया रैंप वाक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 17, 2023

SAHARSA NEWS:भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने तनिष्क के उद्घाटन पर किया रैंप वाक

  • ज्वेलरी रिटेल ब्रांड टाटा समूह के तनिष्क ने सहरसा में नया स्टोर खोला

ज्वेलरी रिटेल ब्रांड टाटा समूह के तनिष्क ने सहरसा में नया स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया। गुरूवार को तनिष्क के रीजनल बिज़नेस मैनेजर, ईस्ट बिक्रमजित महलानोबिश ने नए स्टोर का उद्घाटन किया। शुभारंभ के मौके पर तनिष्क ब्रांड ने अपने उपभोक्ताओं के लिए आभूषणों की हर खरीदारी पर सोने के सिक्कों का निःशुल्क उपहार देने की घोषणा की । इस अवसर पर तनिष्क के रीजनल बिज़नेस मैनेजर, ईस्ट बिक्रमजीत महलानोबिश ने कहा, \"आज सहरसा में हमारा नया स्टोर शुरू करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। देश का सबसे पसंदीदा ज्वेलरी ब्रांड होने के नाते, हमारे सभी उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम ग्राहक सेवा प्रदान करना हमेशा से ही हमारा लक्ष्य रहा है। हर प्रसंग के लिए आभूषणों की पूरी खरीदारी एक ही जगह पर करने की ख़ुशी और संतुष्टि उपभोक्ताओं को प्रदान करने के लिए तनिष्क प्रतिबद्ध है। तनिष्क के सहरसा फ्रेंचाइजी संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि सहरसा के ग्राहकों के लिए अब आभूषण जगत के सबसे विश्वसनीय ब्रांड आ चुके हैं।