Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/इलाज के दौरान मौत:जमीन ब्रोकरों ने 17 फरवरी को की थी पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 3, 2023

SAHARSA/इलाज के दौरान मौत:जमीन ब्रोकरों ने 17 फरवरी को की थी पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

सहरसा में मोहम्मद सहजाद अख्तर (63) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें 17 फरवरी को रजिस्ट्री कार्यालय के परिसर में जमीन ब्रोकर मोहम्मद खलील अपने सहयोगी के साथ मिलकर जमीनी विवाद को लेकर जमकर प्रहार किया था। इस घटना में मोहम्मद सहजाद अख्तर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।


मृतक के पुत्र मोहम्मद सोहेल द्वारा सदर थाना में आरोपी मोहम्मद खलील व उसके 11 सहयोगियों के विरुद्ध 21 फरवरी को थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया था। इसमें एक मोहम्मद खलील की गिरफ्तारी की गई है। मृतक के साले मंजूर आलम ने बताया कि घटना 17 फरवरी की है। हम लोगों को मालूम हुआ कि हमारी जमीन की फिर से रजिस्ट्री हो रही है। इसी सूचना पर मेरे बहनोई सहजाद अख्तर और मेरा भगिना सोहेल अख्तर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा।

पहुंचने के बाद मोहम्मद खलील अपने 15 सहयोगी के साथ मिलकर जमकर मारपीट किया। मारपीट के दौरान उनका ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि मोहम्मद खलील जमीन का ब्रोकर है। ये पहले भी मेरे बहनोई मोहम्मद सहजाद से 50 लाख की रंगदारी का मांग किया था। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें।


वहीं, इस मामले को लेकर डीएसपी एजाज हाफिज मनी ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास किसी विवाद को लेकर एक मारपीट की घटना प्रकाश में आई थी। इसमें 63 वर्षीय मोहम्मद सहजाद को मारा गया था, जिसमें उनके सिर के पीछे चोट लगी थी। उनकी मृत्यु दुर्भाग्यवश आज हो गई। इस घटना में 126/23 एफ़आईआर हुआ था, जिसमें पुलिस कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी कर लिया था। उन्होंने ये भी बताया कि शेष बचे हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई है, बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।