Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME NEWS/खगड़िया में दिनदहाड़े दबंग और बाहुबली के रूप में चर्चित ब्रजेश यादव की गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 3, 2023

BIHAR CRIME NEWS/खगड़िया में दिनदहाड़े दबंग और बाहुबली के रूप में चर्चित ब्रजेश यादव की गोली मारकर हत्या

खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दबंग और बाहुबली के रूप में चर्चित ब्रजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोगरी थाना क्षेत्र के शिशवा गांव की है। अपराधियों ने ब्रजेश यादव के सिर में गोलियां दागी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है।


घटना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस घटनाथल पर पहुंच गई। एसडीपीओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की और मृतक के परिजनों से बंद कमरे में बातचीत की। ब्रजेश यादव के घर के पास पहले घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद सभी गाड़ी पर बैठकर फरार हो गए।

ब्रजेश यादव के घर से कुछ दूरी पर वासुदेवपुर ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित महाविष्णु यज्ञ में जा रहे थे। यहां भागवत कथा सुनने ब्रजेश यादव प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने घर से निकले थे। उनके घर से निकलकर चंद कदम बढ़ते ही पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। ब्रजेश यादव को 4 गाेली लगी है।


कभी टॉप अपराधियाें की लिस्ट में शामिल था ब्रजेश यादव का नाम

बताते चलें कि गोगरी थाना क्षेत्र का शिशवा-बरेठा गांव कुख्यात का इलाका माना जाता है। यहां के कई कुख्यात अपराधियों का नाम जिले के टॉप अपराधी के रूप में जाना जाता है। इनमें से कई की हत्या भी हो चुकी है तो कई जेल में बंद हैं। मृतक ब्रजेश यादव का नाम भी जिले के टॉप अपराधियों की लिस्ट में था और उनके विरूद्ध सीसीए भी लगा था। कई मामलों वे जेल भी गए थे।

इधर, गोगरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ब्रजेश यादव के हत्यारों का पता लगाया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद हत्या का राज सामने आएगा। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।