Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA NEWS/जिले में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, भाड़ी मात्रा में हथियार बरामद,3गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 21, 2023

PURNEA NEWS/जिले में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़, भाड़ी मात्रा में हथियार बरामद,3गिरफ्तार

Kosi Live PURNEA /कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पटना पुलिस एसटीएफ के साथ मिल कर पूर्णिया जिले में एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ किया है। कोलकाता पुलिस एसटीएफ के डीसी आईपीएस हरीकृष्ण पाई ने मंगलवार शाम इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज अपराह्न 12:15 बजे के करीब पटना एसटीएफ और कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने मिलकर पूर्णिया जिले के धमदाहा थानांतर्गत कुकरान गांव में सौरभ कुमार चौधरी और सनी कुमार चौधरी के संयुक्त ठिकाने पर छापेमारी की। यहां से 20 अर्धनिर्मित 7 एमएम पिस्टल, एक देसी बंदूक, दो माइनिंग मशीन, दो लेथ मशीन, तीन ड्रिलिंग मशीन और दो ग्राइंडिंग मशीन के साथ बंदूक बनाने के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा हथियार बनाने में दक्ष तीन कारीगरों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मोहम्मद शाहिद (34), मोहम्मद शाहनवाज आलम (22) और मोहम्मद शहाउद्दीन (41) के तौर पर हुई है। इनमें से शाहिद और शहाउद्दीन मुंगेर के रहने वाले हैं जबकि शाहनवाज बिहार के ही भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

मकान मालिक सौरभ चौधरी और सनी चौधरी फरार है। इन दोनों की पत्नियों पूजा कुमारी (25) और आरती देवी (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमडाहा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार लोगों को कल बुधवार को पूर्णिया चीफ जुडिशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।