बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तुलसिया निवासी पूर्व उप प्रमुख कृष्ण यादव की हत्या के बाद विभिन्न थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी के दौरान अरार ओपी क्षेत्र के महराजगंज गांव से सात युवकों को संदिग्ध अवस्था में पूछताछ के लिए ग्वालपाड़ा थाना ले गई थी। महराजगंज निवासी अभिमन्यु कुमार एवं बाबुल कुमार कुमार को आवश्यक पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया। रविवार को दोनों युवकाें से गहन पूछताछ के बाद छोड़ दिया।