Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:छात्रा को लेकर फरार कोचिंग टीचर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 1, 2023

MADHEPURA NEWS:छात्रा को लेकर फरार कोचिंग टीचर गिरफ्तार

पप्पू मेहता की रिपोर्ट/
थाना क्षेत्र के श्रीनगर पंचायत के कमलपुर गांव स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक को गिरफ्तार कर उसके साथ भागी छात्रा को बरामद कर लिया है। मामला प्रेम-प्रसंग का है। कोचिंग में पढ़ाते-पढ़ाने टीचर छात्रा को लेकर फरार हो गया। फरवरी के प्रथम सप्ताह में घटित इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया था। पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी व छात्रा की बरामदगी को लेकर प्रयास कर रही थी। इसी बीच 21 दिनों बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है दोनों प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। दोनों की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है। जकमलपुर गांव में निजी कोचिंग संस्थान के टीचर राजू कुमार दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा को लेकर फरार हो गया। छात्रा की उम्र 15 वर्ष के करीब बताई जा रही है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो माता-पिता को उसकी चिंता हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। 21 दिनों बाद आरोपी टीचर राजू कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर कमलपुर गांव से ही गिरफ्तार करते हुए नाबालिग छात्रा को बरामद कर लिया गया। घैलाढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि आरोपी टीचर राजू कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छात्रा को न्यायालय में प्रस्तुत कर 164 का बयान कराया जाएगा। साथ ही मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।