Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 28, 2023

SUPAUL NEWS:प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया

कोसी लाइव
 छातापुर/ सुपौल से पप्पू मेहता की रिपोर्ट:
  छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक , शिक्षको ने स्कूली बच्चों के साथ पहुँच कर बनाये गए कला कृति की स्टॉल लगाए।टीएलएम मेला का उदघाटन बीईओ नंदकिशोर सिंह,प्रखण्ड साधन सेवी बिनोद कुमार जिला समन्वयक अंजली नारायण व जाँच दल अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर बीईओ नंदकिशोर सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव एबं अपने अंदर में छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में टीएलएम एक महत्वपूर्ण साधन है। प्रखण्ड साधन सेवी बिनोद राम,जिला समन्वयक अंजली नारायण जाँच दल अंजनी कुमार,कार्यकम के संयोजक श्यामलाल मंडल सुमन ने भी टीएलएम मेला व उनके उद्देश्यों के बारे में बिस्तार से चर्चा कियेकार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अलग अलग स्कूलों के लगाए गए स्टॉलों पर पहुँच कर कलाकृति व प्रदर्शनी के महत्व व उनके उद्देश्य की जानकारी सम्बंधित शिक्षको से लिये।बीईओ नंदकिशोर सिंह ने बताया कि मेला में लाये गए सभी कला कृति बहुत अच्छे थे इनके लिए उन्होंने सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षक को धन्यवाद देते हुए कहा आगे आप लोग और बेहतर कलाकृतियों का निर्माण करेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। मेला में प्रधानाध्यापक अबुजर गाफरी,सुनील कुमार,उषा कुमारी कंचन कुमारी,अनु कुमारी,राजेश कुमार बिभूति कुमार,प्रवीण कुमार शबनम कुमारी,स्वेता भारती, मंजू कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिका ने बेहतरीन कलाकृति बना कर मेला के शोभा को बढ़ाया।