Desi Boyz 2 Sequel Update : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की हिट फिल्म 'देसी बॉयज' (Desi Boyz) को लेकर खबर आ रही है कि इसका सीक्वल बनने जा रहा है।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म के सीक्वल यानी 'देसी बॉयज 2' (Desi Boyz 2) को सेम कास्ट के साथ बनाया जाएगा। बताते चलें कि फिल्म 'देसी बॉयज' में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और चित्रागंदा सिह (Chitrangda Singh) भी थीं। आइए जानते हैं कि फिल्म 'देसी बॉयज 2' को लेकर पूरी खबर क्या है।
आनंद पंडित ने कही ये बात
'टेलीचक्कर' को दिए गए एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर आनंद पंडित ने कहा कि उनकी फर्म कई भाषाओं में कई फिल्मों पर काम कर रही है। उनके पास 'देसी बॉयज 2', 'द बिग बुल', 'सरकार 4' और 'ओमकारा' का रीमेक है। हमने फिल्म वीर सावरकर भी पूरी की है। फिल्म 'देसी बॉयज 2' में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की वापसी पर आनंद पंडित ने कहा, 'मैं सेम कास्ट या नई कास्ट या मिक्स एंड मैच कास्ट के बारे में सुनिश्चित नही हूं क्योंकि मैं इसे युवा फिल्म के तौर पर बनाना चाहता हूं।'
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास कई फिल्में हैं। वह 'बड़े मियां छोटे मियां','गोरखा', 'ओएमजी 2', 'कैप्सूल गिल' जैसी कई फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। अक्षय कुमार की बीती कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं। फिलहाल वह इन दिनों अपने एंटरटेनर टूर को लेकर विदेश में हैं। उनके टूर के वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं जॉन अब्राहम पिछली बार फिल्म 'पठान' में काम करते दिखाई दिए थे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। अब जॉन अब्राहम फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगे।