बिहार के तीनों संकाय के टॉपर की लिस्ट
साइंस कैटेगरी
आयुषी नंदन- खगड़िया- 94.8
हिमांशु कुमार- नालंदा- 94.4
शुभभ चौरसिया-औरंगाबाद- 94.4
अदिति कुमारी-सारण- 94.2
रामा भारती- अररिया-93.8
आर्ट्स कैटेगरी
मोहादेशा- पूर्णिया- 95
कुमारी प्रज्ञा-पूर्णिया-94
सौरभ कुमार- नालंदा-93.8
लक्ष्मी कुमारी- बक्सर-93.2
मोहम्मद शारीक- गोपालगंज- 93
कॉमर्स कैटेगरी
सौम्या शर्मा- औरंगाबाद-95
रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- 95
भूमि कुमारी- सीतामढ़ी- 94.8
तनुजा सिंह-औरंगाबाद- 94.8
कोमल कुमारी- गया- 94.8
टॉपर्स को कैश और लैपटॉप
साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में फर्स्ट टॉपर आने वाले को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। सेकेंड को 75 हजार रुपए एक लैपटॉप और ईबुक रीडर। थर्ड को 50 हजार रुपए एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। तीनों संकाय में 4th से 6th रैंक पर रहने वाले को 15 हजार रुपए और एक लैपटॉप मिलेगा।
बिहार इंटर की रिजल्ट की खासियत
- ये 5वीं बार है जब बिहार ने देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बोर्ड की मुख्य बिल्डिंग में इसकी घोषणा की।
- बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे। 1 फरवरी से 11 फरवरी तक ये परीक्षा ली गई थी।
ऑटो ड्राइवर हैं साइंस के सेकंड टॉपर के पिता
बिहार इंटरमीडिएट साइंस का सेकंड टॉपर शुभम चौरसिया ऑटो ड्राइवर का बेटा है। शुभम की मां हाउस वाइफ हैं। शुभम मूल रूप से दाउदनगर वार्ड 13 दुर्गा पथ मोहल्ला का रहने वाला है। शुभम ने साइंस में 472 अंक हासिल किए हैं। मैट्रिक में शुभम ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर 8वीं रैंक हासिल की थी।
शुभम ने बताया कि वह टाइम फिक्स कर पढ़ाई नहीं करता है। जब उसे मन करता है, तो वो पढ़ने बैठता है। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता है। जब पढ़ाई से उसका मन उब जाता है, तब ही वह सोशल मीडिया पर आता है। इसके साथ-साथ उसने बताया कि हार्ड वर्क कीजिए आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।



