Kosi Live-कोशी लाइव BREAKING NEWS/जम्मू-कश्मीर में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई:मधेपुरा में टीचर की हत्या कर फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 16, 2023

BREAKING NEWS/जम्मू-कश्मीर में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई:मधेपुरा में टीचर की हत्या कर फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

Kosilive


बिहार STF की टीम ने जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। वहां छापेमारी कर लंबे वक्त से फरार चल रहे अपराधी प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया है। 2020 से इस अपराधी की तलाश पुलिस को थी। ये कुख्यात मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना के तहत रायभीर का रहने वाला है। पिछले तीन साल से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। जब जिला पुलिस इसे पकड़ नहीं पाई तो जिम्मेवारी बिहार STF को दी गई।


दरअसल, 2020 में इसने मधेपुरा में अपने इलाके के ही रहने वाले टीचर राम कुमार यादव की हत्या कर दी थी। उस वक्त इस अपराधी ने टीचर राम कुमार यादव ने रंगदारी के रूप में बड़ी रकम की डिमांड की थी। रुपए नहीं मिलने पर प्रमोद यादव ने टीचर की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद से ये अपराधी फरार हो गया। गिरफ्तारी के डर से पहले इसने अपना जिला छोड़ा, फिरा राज्य से बाहर फरार हो गया। पुलिस ने जब-जब इसे पकड़ने की कोशिश की, तब-तब इसने अपना लोकेशन बदल दिया।

गिरफ्त से दूर होने के कारण इस अपराधी को पकड़ने के लिए राज्य सरकार की तरफ से 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया। फिर इसे पकड़ने की जिम्मेवारी बिहार STF को मिली। तब STF ने इसकी पूरी कुंडली खंगाल डाली। फरार अपराधी का लोकेशन लेना शुरू किया। ठोस इनपुट मिलने के बाद टीम ने जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिला के तहत डोमाना थाना के पटोली मुहल्ला में छापेमारी की। तब प्रमोद यादव वहां से पकड़ा गया। लंबे वक्त से ये अपराधी वहां छिपकर रह रहा था। अब उसे बिहार लाने की कवायद की जा रही है। कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा। इस अपराधी के उपर पहले से मधेपुरा जिला के अलग-अलग थानों में रंगदारी मांगने के मामले में 5 आपराधिक केस दर्ज हैं।