Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/लालू परिवार में गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव बने पिता, राजश्री ने दिया पुत्री को जन्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 27, 2023

BIHAR NEWS/लालू परिवार में गूंजी किलकारी, तेजस्वी यादव बने पिता, राजश्री ने दिया पुत्री को जन्म

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट करते हुए बेटी के जन्म की जानकारी दी है।

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।'

बता दें कि, वर्ष 2021 में राजश्री और तेजस्वी ने दिल्ली के साकेत इलाके में बहन मीसा यादव के फार्म हाउस पर लव मैरिज की थी। यह शादी उस साल काफी सुर्ख़ियों में रही थी। तेजस्वी के ट्वीट पर ही उनके समर्थकों सहित विपक्षी दलों के कई नेताओं की तरफ से बधाइयां दी गई हैं। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और शिवसेना की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी ट्वीट करते हुए राजद नेता को पिता बनने की बधाई दी है। वहीं, RJD कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी तेजस्वी यादव को पुत्री के जन्म पर बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी के इस आशीर्वाद के लिए आपको एवं आपके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई तेजस्वी जी। बिटिया रानी को ख़ूब सारा दुलार एवं आशीर्वाद, ईश्वर आपके परिवार को सदा ख़ुश रखें।'