Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/देवर पर चढ़ा भाभी के इश्क का बुखार, अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ पहुंचा थाने... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 17, 2023

Bihar News/देवर पर चढ़ा भाभी के इश्क का बुखार, अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ पहुंचा थाने...

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देवर भाभी के प्रेम का एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ अपनी भाभी के प्यार में एक युवक इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी को को छोड़ने का फैसला ले लिया है।

मामला मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक का विवाह हुआ था। माता-पिता की मर्जी से पिछले 4 दिसंबर को उसकी शादी कराई गई थी। 1 माह तक सब कुछ सही चला और उसके बाद खटपट होने लगी। 


गुरुवार (16 मार्च) को अचानक युवक अपनी भाभी के साथ बोचहां थाने जा पहुंचा। वह अपनी पत्नी को छोड़कर भाभी के साथ रहने की जिद करने लगा। पुलिस वाले भी उसकी इस बात को सुनकर दंग हो गए। युवक की भाभी के साथ उसके माता-पिता भी थाने आए थे। कुछ देर बाद युवक की नई नवेली दुल्हन भी सास-ससुर के साथ थाने पर पहुंच गई। उसने भी अपना पक्ष रखा। मगर, देवर भाभी अपनी जिद पर अड़े रहे। परिजन लगातार उन्हें समझाते रहे। इस थाने पर हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा हुआ। 


युवक के भाई का कहना है कि यह उसका परिवारिक मामला है। इसे घर में ही में हल करना चाहता है। सब कुछ जानने के बाद भी बहु अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। किन्तु, छोटा भाई अपनी भाभी को पत्नी बनाने पर आमादा है। वह कहता है कि उसकी शादी बिना उसकी मर्जी के करा दी गई। बोचहा थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया है। पुलिस ने नवविवाहिता को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया। फिलहाल किसी पक्ष से शिकायत नहीं दिया गया है।