Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/युवक ने शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो किया वायरल, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 15, 2023

Bihar News/युवक ने शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो किया वायरल, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी से पहले दुल्हन का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। उसने बारात लाने से इनकार किया।
मामला जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। जहां लड़के की इस बात को सुनकर लड़की के पिता को हार्ट अटैक आ गया। लड़के पक्ष की ओर से तय दिन बारात नहीं लाई गई। घटना 10 मार्च की है। इसी दिन बारात आनी थी। इसके बाद लड़की पक्ष ने मामले को लेकर कुढ़नी थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

जानकारी के मुताबिक, लड़की का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर लड़के की ओर से शादी से इनकार करने के बाद लड़की के गांव वालों ने पंचायत करके लड़के वालों के साथ बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्ष की रजामंदी के बाद अगले दिन दोनों की शादी हो सकी। 

लड़की की शादी कुढ़नी थाना क्षेत्र के बगल के ही गांव के एक लड़के से तय हुई थी। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादी से पहले गांव के ही एक युवक ने अपने दो मामा के साथ मिलकर उनकी लड़की की अश्लील वीडियो वायरल किया था। आरोपी ने लड़के पक्ष के कई लोगों को उसमें टैग कर दिया था। इसके बाद दूल्हे के परिवार वालों ने भी 10 तारीख को होने वाली शादी को कैंसिल कर दिया। बारात लेकर नहीं आए। 
इसके बाद पंचायत बुलाई गई और फिर 11 मार्च को दोनों की शादी कराई गई। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल चली गई। लड़की के पिता का इलाज अस्पताल में जारी रहा। स्थिति में सुधार होने की बात कही जा रही है। कुढ़नी पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।