Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Board 12th 2023 Result: बिहार बोर्ड दूसरी बार शनिवार को घोषित कर सकता है इंटर के नतीजे, जानें समय - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 17, 2023

Bihar Board 12th 2023 Result: बिहार बोर्ड दूसरी बार शनिवार को घोषित कर सकता है इंटर के नतीजे, जानें समय



जुकेशन डेस्क। Bihar Board BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार राज्य के 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और नतीजे शनिवार, 18 मार्च को या सोमवार, 20 मार्च 2023 को निश्चित तौर पर घोषित किए जाने की पूरी संभावना है।

ऐसे में यदि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा यदि शनिवार को करता है तो यह मार्च में पिछले चार साल से घोषित किए जा रहे बीएसईबी 12वीं रिजल्ट के क्रम में ऐसा दूसरी बार होगा। इससे पहले, बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2019 में शनिवार, 30 मार्च को घोषित किए थे।

Bihar Board 12th 2023 Result: दोपहर बाद ही घोषित होते रहें है बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे

दूसरी तरफ, यदि बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 टाइम की बात करें पिछले 8 वर्षो के ट्रेंड के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) इंटर रिजल्ट की घोषणा आमतौर पर दोपहर बाद ही करता रहा है। वर्ष 2017 के परिणाम (सुबह 11 बजे) को छोड़ दिया जाए तो इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दोपहर 3 से 4 बजे के बीच ही घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बार भी बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा दोपहर 3 बजे के बाद करेगा।

Bihar Board 12th 2023 Result: बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे चेक करने के लिए विकल्प

हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि यदि बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा यदि इस शनिवार, 18 मार्च 2023 को करेगा तो इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना आज यानि शुक्रवार, 17 मार्च 2023 तक अवश्य जारी कर दी जाएगी। बोर्ड द्वारा बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 डेट, टाइम के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा। साथ ही, इस अधिसूचना में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के विभिन्न विकल्पों की भी जानकारी बीएसईबी द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी।