Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:पतरघट पुलिस ने लोगों से पांचवें दिन भी संवाद स्थापित कर जनता की समस्या सुनी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 25, 2023

SAHARSA NEWS:पतरघट पुलिस ने लोगों से पांचवें दिन भी संवाद स्थापित कर जनता की समस्या सुनी

सहरसा/रंजन: पतरघट पुलिस ने लोगों से पांचवें दिन भी संवाद स्थापित कर जनता की समस्या सुनी*


पतरघट प्रखंड क्षेत्र के किशनपुर सुरमहा पंचायत भवन में शनिवार को पतरघट पुलिस ने आम लोगों से संवाद स्थापित किया। वही इस संबंध में पतरघट पूर्व प्रमुख मनोज यादव एवं जिला परिषद मिथिलेश कुमार राणा उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि एक प्रतिनिधि होने के नाते मैं समाज से अपील करना चाहता हूं कि हमेशा पुलिस का सहयोग करें।
बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के पांचवें दिन किशनपुर सुरमहा पंचायत भवन पर पतरघट पुलिस ने पहुंच आम लोगों से संवाद स्थापित कर जनता की समस्या सुनी। ओर पुलिस के बेहतर परफार्मेंस के लिए सुझाव लिए।ताकि पुलिस का जनता के साथ संबंध और अच्छा हो सके। सुरमहा में संवाद के दौरान ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में लोगों के बीच जाकर पुलिस व्यवस्था में त्रुटि पर चर्चा कर सुधार के लिए सुझाव पर अमल किया जाऐगा। उन्होंने कहा लोगों द्वारा पुलिस कार्रवाई पर लग रहे आरोपों की सत्यता के लिए उन सभी के बीच पहुंच हकीकत से अवगत हो रहे हैं। ओपी अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाते कहा नशेड़ी, शराब तस्कर एवं असामाजिक तत्वों की उन्हें सूचना दे पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। तथा सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा पुलिस भयभीत व परहेज हो जाय तो व्यवस्था बिगड़ना तय हैं। कई लोगों ने कहा शराब व कोडिन युक्त कॉरेक्स सिरप के गिरफ्त में आए युवा पीढ़ी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग किया। इस कई लोगों से बात की बुद्धिजीवी लोगों ने ओपी अध्यक्ष को बताया कि क्षेत्र में किसी तरह का घटना नहीं घटी है। साथी ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद ने बताया कि अगर किसी तरह की घटना घटती है तो आप लोग पुलिस को सूचना दें। मोके पर सअनि सतेंदर सिंह, श्रीकांत यादव, अनुरुद्ध यादव एवं पुलिस बल ग्रामीण सरपंच राधेश्याम ठाकूर, रमेश कुमार यादव,जिप सदस्य मिथिलेश कुमार राणा, पतरघट पूर्व प्रमुख मनोज यादव,पूर्व मुखिया मनोज पासवान, सहदेव यादव, अर्जून,सहित कई ने विचार व्यक्त किए