Kosi Live-कोशी लाइव PRAYAG RAJ NEWS:जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक शुरु - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, February 25, 2023

PRAYAG RAJ NEWS:जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक शुरु

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक शुरु 

कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने दी शुभकामना

संगठन की मजबूती व विस्तारीकरण पर हुई चर्चा 

ANA/Indu Prabha

प्रयाग राज। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय कार्यकरिणी समिति की दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय बैठक का आयोजन सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति के सभागार में किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की। कुल देव भगवान की आरती व वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अपने अध्यक्षीय भाषण में मनोज जायसवाल ने कहा समाज का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब हमारे संगठन की एकता सुदृढ और मजबूत होगी। वैसे इस संगठन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इसलिए सदस्यों की संख्या निरंतर तेजी से बढ़ रही है। आगे उन्होंने कहा संगठन से जुड़े हर सदस्यों का कर्तव्य है कि जहां रहें संगठन के हित की बात करते रहें और एक दूसरे से संवाद अवश्य स्थापित करते रहें। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से स्वजाति सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तारीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के हितार्थ सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। बैठक में उपस्थित सदस्यों में प्रमुख थे दुद्धी के रविन्द्र जायसवाल, सोनभद्र के रखी जायसवाल, लखनऊ से रामेश्वर गुप्ता, प्रयाग से सुनील जायसवाल, कन्याकुमारी से राज सिंग, गुजरात से अनिल जायसवाल तथा खगड़िया (बिहार) से मधुबाला जायसवाल आदि।