Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:गुजरात निवासी उद्योगपति मदन लाल जायसवाल, कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय सचिव बने - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, February 28, 2023

खगड़िया:गुजरात निवासी उद्योगपति मदन लाल जायसवाल, कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय सचिव बने

गुजरात निवासी उद्योगपति मदन लाल जायसवाल, कलवार सेवक समाज के राष्ट्रीय सचिव बने 

जन्म दिवस पर मदन लाल जायसवाल को चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दिया तोहफ़ा
ANA/Indu Prabha

खगड़िया। अखिल भारतीय गैर राजनीतिक सामाजिक संस्था " कलवार सेवक समाज " के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने अहमदाबाद (गुजरात) निवासी मदन लाल जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया से कहा मदन जायसवाल, कलवार समाज के चिंतक व गौरव हैं। सामाजिक गतिविधियों में वर्षों से इनकी भागीदारी रही है। इतना ही नहीं एक सफल उद्योगपति के रुप में स्थापित हैं, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने यह भी कहा उनके जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बतौर तोहफा मिला है। समाज को सही दिशा दिखाने में अहम भूमिका का निवार करेंगे। कलवार सेवक समाज की तरफ़ से मैं उनके दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से करता हूं। उन्हें बधाई देनेवालों का सिलसिला जारी है।