सहरसा: शहर के कहरा कुटी के पासवान टोला में जमीन विवाद में एक युवक की हत्या के मामले ने अब दूसरा मोड़ ले लिया है। छोटे यादव की हत्या का तार लगभग डेढ़ साल पहले अजीत यादव हत्याकांड से जुड़ता दिख रहा है। रविवार को जमीन विवाद में हुए हंगामे के दौरान छोटे यादव के शव को वहां फेंका गया था। जबकि उसकी हत्या गोली मार कहीं और की गयी थी। एसपी लिपि सिंह जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाने का दावा कर रही हैं। इस मामले में फिलहाल चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
----
15 अगस्त 2020 को हुई थी अजीत की हत्या
---
जानकारी अनुसार 15 अगस्त 2020 में वर्चस्व की लड़ाई में महिषी थाना क्षेत्र के गोमरोहो ईदगाह चौक पर शनिवार को सुखासनी निवासी अजीत यादव की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। अजीत का भी आपराधिक इतिहास था। उस दिन दर्जनों की संख्या में अपाचे, पल्सर इत्यादि गाड़ी से युवकों का झुंड दो मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को तलाशते हुए गमरहो ईदगाह चौक पर आया। वह दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने राजनपुर-कर्णपुर रोड से नाकुचेश्वर मंदिर से आगे बढ़कर गमरहो गांव की तरफ भागना चाहा। इसी दौरान सभी ने उसको पकड़ लिया तथा अजीत के सिर में गोली मार दी गयी थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में छोटे यादव जेल भी गया था। वो फिलहाल बेल पर था।
----
बगीचे में की गयी हत्या
---
अजीत यादव हत्याकांड को लेकर बदले की नीयत से छोटे हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार हत्या विवादित जमीन से थोड़ी दूरी पर बगीचे में कर दी गयी। जहां से हत्या से जुड़े सबूत भी पुलिस ने बरामद किये हैं। मृतक का चप्पल भी मिला है। वहां खून का धब्बा भी है। इसकी हत्या कर दिए जाने के बाद लाश कैसे भवेश पासवान के घर के सामने लाया गया। यह तो जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।
-----------------------------
आगजनी व तोड़फोड़ को लेकर दर्ज होगी रिपोर्ट
भवेश पासवान के घर तोडफोड़ व आगजनी को लेकर रिपोर्ट दर्ज होगी। अब तक इस मामले में सदर पुलिस को आवेदन नहीं मिला है। लेकिन आगजनी की हिसा को लेकर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्या को लेकर देर शाम तक आवेदन नहीं मिलने से हत्या का भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
