न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द जातीय जनगणना किया जायेगा।
इसकी जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी हैं।
सीएम नीतीश ने कहा ने कहा है की बिहार सरकार पारदर्शी तरीके से राज्य में जातीय जनगणना कराएगी। किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसलिए बहुत जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें तय किया जायेगा की जातीय जनगणना कब और कैसे किया जायेगा।
उन्होंने कहा की जातीय जनगणना कैसे करानी है, कब करानी है, किस माध्यम से कराएंगे, यह सब मीटिंग में सबसे राय लेकर तय करेंगे। इसके बाद सरकार अपने खर्च से जातीय जनगणना कराएगी। इस योजना पर काम किया जा रहा हैं।
आपको बता दे की इससे पहले कर्नाटक अपने स्तर से जातीय जनगणना करा चुका है। कर्नाटक देश का पहला राज्य हैं जहां 2014-15 में जातीय जनगणना कराया गया था। अब बिहार देश का दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां जातीय जनगणना कराया जायेगा।
