संवाद सूत्र, बैजनाथपुर (सहरसा)। सहरसा के सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत स्थित भवटिया गांव वार्ड नंबर पांच से बीते 27 नवंबर को दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार हो गई। स्वजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। महिला के पति ने सौर बाजार थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। दिए आवेदन में कहा है कि उन्हें दो बच्चे भी हैं। महिला जिस युवक के साथ फरार है, वो नगर पंचायत सौरबाजार स्थित वार्ड नंबर आठ पुला घाट निवासी योगेंद्र पंडित का पुत्र विनोद पंडित है। वे दोनों बच्चा समेत महिला को बहला-फुसलाकर दिल्ली लेकर भाग गया। पता तब चला जब मोबाइल नंबर व्हाट्सएप 6205289686 पर मैसेज आया। इसकी सूचना उसके माता-पिता को दी गयी तो मनोज पंडित, सनोज पंडित, रंजन देवी, योगेंद्र पंडित समेत अन्य सदस्य ने एकमत होकर मुझे घेर कर भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथी ही मेरी जेब से करीब सात सौ रुपया निकाल लिया। इस पूरे मामले में सौर बाजार थाना अध्यक्ष महेश कुमार रजक ने दिये गये आवेदन के आलोक में केस कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पति और पत्न के बीच हमेशा विवाद होता रहा है। पत्नी किसी और से प्रेम करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। कभी-कभी मारपीट भी होने लगती थी। पत्नी अक्सर भागने की बात करती थी। वह कहती थी कि मेरे बच्चे को आप संभलकर रखिए। इसी दौरान वह एक दिन भाग गई।
