Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/स्पीडी ट्रायल चलाकर 50 हजार का इनामी वीरेंद्र यादव को दिलाई जाएगी सजा:SP - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 7, 2021

MADHEPURA/स्पीडी ट्रायल चलाकर 50 हजार का इनामी वीरेंद्र यादव को दिलाई जाएगी सजा:SP


मधेपुरा। एसटीएफ के सहयोग से चार दिसंबर को मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुए मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खिरखिरिया गांव के 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश वीरेंद्र यादव उर्फ वीरेन यादव को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी। ये बातें एसपी योग्रेंद्र कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से कही।

एसपी ने बताया कि 50 हजार के ईनामी कुख्यात वीरेंद्र यादव को पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। उसने पंचायत चुनाव को लेकर मुरलीगंज प्रखंड के भतखोरा सोनवर्षा टोला के रहने वाले मु. अदूद के समधी जो वार्ड सदस्य पद पर खड़े थे,उन्हीं के प्रचार के सिलसिले में वीरेंद्र यादव बेलो गांव गया हुआ था। इसी दौरान उपमुखिया पति गौतम कुमार,मु.रहमान और मु.इदरिस मु.रहमान के दरवाजे पर बैठ बात कर रहे थे। वहां पहुंच वीरेंद्र यादव ने बोला कि वार्ड सदस्य पद पर इस बार सभी को मु.जुमराती के पक्ष में मतदान करना है। मौके पर मौजूद उपमुखिया पति गौतम कुमार ने वीरेंद्र यादव के बात पर एतराज जताया। इसी बात पर गुस्से में आकर वीरेंद्र यादव हत्या करने के उद्देश्य से उपमुखिया पति गौतम कुमार के ऊपर चार पांच फायर कर दिया। जिसमें एक गोली मु.रहमान के माथे में लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके भाई मु.इदरीस को भी एक गोली लगी और उप मुखिया पति गौतम कुमार को दो गोली लगा। दोनों जख्मी होकर गिर गया। उक्त मामले में जख्मी गौतम कुमार के बयान पर प्रथमिकी दर्ज कर वीरेंद्र कुमार और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में मुरलीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया।

पुलिस टीम ने एसटीएफ के सहयोग से 50 हजार के ईनामी बदमाश वीरेंद्र यादव,उसके भाई धीरेंद्र यादव,पुत्र सुनील यादव व मु.अदूद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वीरेंद्र यादव ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र यादव के खिलाफ चार हत्या और तीन आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। सुनील यादव पर तीन संगीन मामला, धीरेंद्र यादव पर दो मामला व मु.अदूद पर एक आ‌र्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। चारों गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जा है। टीम शामिल पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित : एसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी को सजा दिलवाया जाएगा। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम के बीच इनाम का 50 हजार रुपया वितरित कर सभी को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के आधुनिक हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। बहुत जल्द हथियार भी बरामद कर लिया जाएगा।