मधेपुरा यूथ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया उसका स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा - कांग्रेस गद्दार थी, गद्दार है, कांग्रेस गद्दार रहेगी। बग्गा के पोस्ट पर लोगों ने कांग्रेस को लेकर तीखी टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा - जरा सोचो, जब कांग्रेस का वर्तमान इतना कलंकित और देशद्रोह वाला है तो .. .इन लुटेरों का इतिहास कितना गद्दारी और कलंकित रहा होगा?? एक अन्य यूजर ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जिसमें एक वर्ग विशेष के लोग इस खबर पर खुशी वाले इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - हर रक्षा सौदे में जीजाजी का नाम आया, लेकिन किसी ने उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। राजीव (Rajiv Gandhi)जी किस घोटाले में शामिल थे, जो उनको इतने भयानक हादसे में मौत मिली।
संजय मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा - कांग्रेस इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी और माधवराव सिंधिया के बारे में भी ऐसे ही सोचती होगी। कुछ लोगों ने कहा- घोटालेबाजों को हर चीज में घोटाला ही नजर आता है तो किसी ने कहा कि गद्दारी तो कांग्रेस के खून में है। एक यूजर ने कहा- कितनी बेशर्मी से भरे हुए हैं ये लोग। कांग्रेस नेताओं-आप पर शर्म आती है।
ट्वीट करने के बाद डिलीट किए
सीडीएस के हेलिकॉप्टर की दुर्घटना के बाद कई लोगों ने इसे राफेल सौदे से जोड़ा जिसके बाद लोगों ने उन्हें बुरी तरह से लताड़ा। बाद में सभी ने इस तरह के ट्वीट डिलीट कर दिए। हालांकि तमाम लोगों ने स्क्रीन शॉट लेकर इन्हें पोस्ट कर ऐसे लोगों को शर्मसार किया।
