Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:दो बहनों संग शादी कर सिर पीट रहा युवक, दोनों का दावा- करती हूं बेहद प्यार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 6, 2021

BIHAR NEWS:दो बहनों संग शादी कर सिर पीट रहा युवक, दोनों का दावा- करती हूं बेहद प्यार


पटना: बिहार की राजधानी पटना का एक वाकया किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक लड़का और दो लड़की। युवक ने पहले बड़ी बहन से शादी की फिर छोटी से। दोनों का कहना है कि वह लड़के से बेहद प्यार करती हैं। अब युवक अपना सिर पीट रहा है। पैसे और ब्वायफ्रेंड से शादी रचाने के चक्कर में पति का विवाह छोटी बहन से कराने के मामले में शनिवार को महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग हुई। छोटी बहन ने पति को छोड़ने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह कोर्ट मैरिज की है। बड़ी ब्वायफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। उसकी और उसके ब्वायफ्रेंड का मामला है, इसमें पति का कोई कसूर नहीं। ऐसे में अब बड़ी बहन एक महीने की मोहलत मांगी है, ताकि ब्वायफ्रेंड को शादी के लिए मना सके। उसका कहना है कि ब्वायफ्रेंड की वजह से उसका परिवार बिखर गया। 

अगर वह शादी से इनकार करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराएगी।

दरअसल, पैसे और ब्वायफ्रेंड के लिए पत्नी ने पति को छोटी बहन के हवाले कर दिया। बड़ी बहन ने छोटी की कोर्ट में शादी भी करा दी और अपने ब्वायफ्रेंड के पास चली गई। कुछ दिन बाद ब्वायफ्रेंड ने साथ धोका दे दिया। अब पैसे की तो कमी नहीं रही पर उसे पुराने दिन याद आने लगे। मन बदला तो वापस लौटकर वह छोटी बहन से जाकर मिली। जैसे ही छोटी बहन ने बड़ी वाली की इच्छा सुनी वह भड़क गई। छोटी बहन ने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता है। मैं उन्हें अपना मान लिया है और जीवनभर उन्हीं के साथ रहना है। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला पटना के महिला थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष के न रह पाने के कारण तीनों को एक दिन बाद वापस बुलाया गया।

छोटी बहन पसंद बदलने को तैयार नहीं


पति के साथ वापस पहले की तरह रहने की बात कही, लेकिन अब छोटी बहन जिसे पति मान चुकी है, उसके बारे में कुछ सुनना तक पसंद नहीं कर रही। बड़ी बहन का प्रस्ताव सुन इनकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला महिला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने जब इनकी फिल्मी कहानी सुनी तो दंग रह गई। थाने में काउंसलिंग के बाद भी छोटी बहन अब अपनी पसंद बदलने को तैयार नहीं है।