Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:व्यवसायी पर गोली चलाने वाला अपराधी पिस्टल व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 19, 2021

SAHARSA:व्यवसायी पर गोली चलाने वाला अपराधी पिस्टल व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार


13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित रमेश झा रोड में कपड़ा व्यवसायी संजीत अग्रवाल उर्फ गुड्डू अग्रवाल को गोली मारने की घटना का सदर पुलिस ने खुलासा किया। कांड में संलिप्त एक अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ। गुरुवार को एसपी लिपि सिंह ने सदर थाना में कहा व्यवसायी पर हुई गोलीबारी का कारण पारिवारिक विवाद है। घटना के बाद सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद और टेक्निकल सेल के द्वारा मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। जिसके बाद इसमें प्रोफेशनल अपराधियों के संलिप्तता की जानकारी मिली। घटनास्थल से भी कई वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए थे। वै पारिवारिक विवाद में संजीत अग्रवाल के भाई सुनील अग्रवाल ने घटना की साजिश जेल से रची थी। सुनील का साथ जेल में बंद अभिजीत सिंह नाम के अपराधी ने दिया था। सुनील और अभिजीत दोनों जेल में हैं। जेल से ही घटना की साजिश रची गई थी। अभिजीत सिंह के कहने पर गोलू सिंह, अभय सिंह, आशीष सिंह उर्फ सावन और अंकित आनंद ने घटना को अंजाम दिया था। अभिजीत सिंह ने इन लोगों को पैसे का प्रलोभन दिया था। मकसद संजीत अग्रवाल को उनके भाई के द्वारा डराना धमकाना था। केस में वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस के द्वारा घटना का उद्भेदन किया गया है। एक आरोपी अंकित आनंद की गिरफ्तारी हुई है। एक 7.65 बोर के पिस्टल और 5 गोलियां भी बरामद कर हुई है।