Kosi Live-कोशी लाइव OMG/Bihar News: सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 5 लोगों की मौत, ADG के पद पर थे उनके बहनोई लालजीत सिंह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 16, 2021

OMG/Bihar News: सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के 5 लोगों की मौत, ADG के पद पर थे उनके बहनोई लालजीत सिंह


 बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा-शेखपुरा के पास एक ट्रक और सूमो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में 6 लोग दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार हैं। हादसा हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास NH-333 पर मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब हुआ। ट्रक पर LPG रसोई गैस सिलेंडर लदे हुए हैं।

हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में ADGP के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई थे। उनके दो भांजे और तीन अन्य रिश्तेदार की भी मौत हो गई। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मृतकों के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।
हादसे के बाद मृतकों के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे।

हादसे की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वालों ने हलसी थाने में दी। पुलिस दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। हादसे के बाद 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है।

दुर्घटना के बाद सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो शव उसके अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
दुर्घटना के बाद सूमो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो शव उसके अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

एक ही परिवार के थे सभी लोग
जानकारी के अनुसार सूमो में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदरा गांव के लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी का दाह संस्कार करके लौट रहे थे। हादसे में लालजीत सिंह, बड़ा बेटा अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह, छोटा बेटा रामचंद्र सिंह, बेटी देवी सिंह, भांजी डेजी देवी और ड्राइवर प्रीतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायलों में अमित शेखर के फूफा वाल्मिकी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुर बालमुकुंद सिंह, साला दिलखुश सिंह और फुफेरा भाई प्रशांत सिंह भी घायल हैं।

हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें सिकंदरा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। दो लोगों को पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

हादसे के बाद सूमो को क्रेन की मदद से हटाया गया, तब तक हाइवे पर एक तरफ ट्रैफिक बंद रहा।
हादसे के बाद सूमो को क्रेन की मदद से हटाया गया, तब तक हाइवे पर एक तरफ ट्रैफिक बंद रहा।

लखीसराय के SP सुशील कुमार ने कहा कि हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास की घटना है। NH-333 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और सूमो गोल्ड वाहन की जबरदस्त टक्कर में टाटा सूमो में सवार 10 लोगों में से 7 की मौत हो गई। वहीं, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से दो को पटना भेजा गया है।

सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराने के बाद सूमो की हालत कुछ ऐसी हो गई थी, हादसे में ड्राइवर भी मारा गया।
सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराने के बाद सूमो की हालत कुछ ऐसी हो गई थी, हादसे में ड्राइवर भी मारा गया