कटिहार में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़कर खंभे से बांधकर पीटा। लोगों ने प्रेमी युवक को चप्पल का माला बनाकर पहनाया और सिर मुंड़वा दिया। घटना शुक्रवार सुबह बरारी प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र मोहना चांदपुर में हुई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के संबंध में सेमापुर थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने कहा- " मामले की जानकारी मिली है। चांदपुर में प्रेमी युगल को लोगों ने खंभे से बांध रखा था, लेकिन पंचायती से ही मामले को निपटा लिया गया। दोनों को छोड़ दिया गया है। किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी।"
शादीशुदा महिला के साथ देखने पर युवक पीटा
ग्रामीणों के अनुसार, चांदपुर में संथाली टोला की एक महिला के साथ बरारी थाना क्षेत्र के भवानीपुर रहने वाले युवक के अवैध संबंध थे। शुक्रवार सुबह उसे ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे आक्रोशित लोगों ने दोनों को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया। युवक की पिटाई के बाद उसे चप्पलों का मामा पहनाया। और उसका आधा सिर मुंडवा दिया। इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
