Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/मुजफ्फरपुर जिले का मामला:सड़क दुर्घटना में मधेपुरा के पूर्व एएसपी के इकलौते बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, November 12, 2021

BIHAR NEWS/मुजफ्फरपुर जिले का मामला:सड़क दुर्घटना में मधेपुरा के पूर्व एएसपी के इकलौते बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी


मुजफ्फरपुर जिले का मामला:सड़क दुर्घटना में मधेपुरा के पूर्व एएसपी के इकलौते बेटे की मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी

  • साहुगढ़ निवासी उसका साथी अंगद घायल, मुजफ्फरपुर जा रहे थे
जिले के पूर्व मुख्यालय एएसपी राजेश कुमार के इकलौते पुत्र राजवीर शेखर की मौत बुधवार रात सड़क दुर्घटना में हो गयी। इस दौरान उनके एक मित्र सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ निवासी अंगद कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। अंगद अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी और मौत से जुझ रहा है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार सिटी एसपी के रुप में मुजफ्फरपुर में तैनात हैं। पटना से कार पर सवार होकर राजवीर तथा उसका मित्र छठ पूजा में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसके कार में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे कार सड़क किनारे स्थित एक गहरे तालाब में पलट गयी। कार में पानी भर जाने के कारण राजवीर की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि अंगद को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसकी सूचना एसपी को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने शव को अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि राजवीर तथा अंगद एक साथ स्थानीय होली क्रॉस स्कूल में पढ़ते थे।