Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पेड़ से लटका मिला युवक की लाश:सहरसा में युवक की लाश मिलने से हड़ंकप, मखाना फोरी का करता था काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 17, 2021

SAHARSA:पेड़ से लटका मिला युवक की लाश:सहरसा में युवक की लाश मिलने से हड़ंकप, मखाना फोरी का करता था काम


सहरसा जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के तराही के समीप बगीचा मे पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शनिवार को शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मौके पर पहुंची। फिर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक छोटू सादा कमतौल थाना क्षेत्र के रहने वाला है, जो मुरादपुर हाई स्कूल के समीप छोटे लाल दास के मखाना फोरी में काम कर रहा था । शव की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। मुरादपुर के मुखिया मनोज पासवान की माने तो मृतक दरभंगा का रहने वाला था, जो यहां मखाना फोरी का कार्य करता था। कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था।

वहीं, मौके पर मौजूद नौहट्टा थानाध्यक्ष परशुराम दास के मुताबिक मामला संदिग्ध लगता है, यह जांच का विषय है। तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी