Kosi Live-कोशी लाइव FACEBOOK का हुआ घंटों तक सर्वर डाउन, हुए चौंकाने वाले खुलासे; मार्क जुकरबर्ग को 7 बिलियन डॉलर का नुकसान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 5, 2021

FACEBOOK का हुआ घंटों तक सर्वर डाउन, हुए चौंकाने वाले खुलासे; मार्क जुकरबर्ग को 7 बिलियन डॉलर का नुकसान


नई दिल्ली. बीते सोमवार की रात विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का करीब 7 घंटे तक सर्वर डाउन रहा. इससे फेसबुक के मालिक मार्क जुकरवर्ग को 7 बिलियन डॉलर यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा.
इसके बाद वे अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए हैं.

बता दें, फेसबुक की सेवाएं सोमवार रात को बंद हो गई और ये सुबह 4 बजे के आसपास ठीक होने लगीं. इस दौरान फेसबुक के सहायक Instagram और Whatsaap की सेवाएं भी बाधित रही. अब फिर से इन एप्स ने अपना काम करना शुरू कर दिया है.


मार्क जुकरवर्ग अरबपतियों की लिस्ट में निचले पायदान पर खिसके

फेसबुक के सर्वर डाउन होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट हुई. एक ही दिन में इसके शेयर 5 फीसदी गिर गए. मध्य सितंबर ये अब तक ये शेयर 15 फीसदी तक गिर चुके हैं. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक को हुए नुकसान की वजह से मार्क जुकरवर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 बिलियन डॉलर रह गया है, जिसके बाद वो बिल गेट्स से नीचे 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जुकरवर्ग का पहले इस लिस्ट में चौथा स्थान था. इस साल 13 सितंबर से अब तक उनके नेटवर्थ में 19 बिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है.

Whistleblower ने लगाया फेसबुक पर आरोप

13 सितंबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ने इंटरनल डॉक्युमेंट्स के आधार पर एक सीरीज पब्लिश की, जिसमें खुलासा किया गया कि फेसबुक अपने सभी प्रोडेक्ट के बारे में अच्छे से जानता था. इनमें इंस्टाग्राम पर युवा लड़कियों की मेंटल हेल्थ को होने वाले नुकसान और मिसइंफोर्मेशन की घटनाएं शामिल थीं. ये खुलासा सोमवार को Whistleblower ने किया. इसके जवाब में फेसबुक ने इस बात पर जोर दिया है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण सहित उसके प्रोडेक्ट का सामना करने वाले मुद्दे जटिल हैं और ये सब केवल टेक्नॉलॉजी की वजह से नहीं हुआ है.


फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने सीएनएन को बताया, 'मुझे लगता है कि लोगों की समझ के लिए ये जरूरी है कि यूएस में राजनीतिक ध्रुवीकरण के मुद्दों के लिए एक तकनीकी या तकनीकी स्पष्टीकरण होना चाहिए.'

जुकरवर्ग ने यूजर्स से मांगी माफी

इस बीच, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को प्रभावित करने वाले छह घंटे के सोशल मीडिया आउटेज के बाद फेसबुक के मुख्य कार्यकारी ने मंगलवार को माफी मांगी. फेसबुक पर एक पोस्ट में जुकरबर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वापस सामान्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'इस रुकावट के लिए क्षमा करें. मुझे पता है कि आप लोगों की केयर करते हैं और उनसे जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर भरोसा करते हैं.