Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:सुपौल से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर, निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 5, 2021

सहरसा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:सुपौल से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर, निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत


सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली के पास सुपौल की ओर से आ रही ट्रक ने सहरसा की ओर से जा रहे बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पहले पीएचसी पंचगछिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर सहरसा रेफर कर दिया। नया बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बारे में बताया गया कि मृतक नन्हकू दास सुपौल स्थित होटल व्यवसायी दिलीप चौधरी को सहरसा रेलवे स्टेशन पर हमसफर ट्रेन पकड़ा कर वापस सहरसा लौट रहा था। उसी दौरान बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली के पास ट्रक ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मौत की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद झा निजी नर्सिंग होम पहुंचे। कहा कि तत्काल लाश को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। साथ ही अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।