Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS/हथियार, शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 18, 2021

SAHARSA NEWS/हथियार, शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार


सहरसा। थाना क्षेत्र के पंचायत भवन हनुमान नगर के समीप से पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर एक देसी पिस्तौल, गोली, देसी शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिला थी कि पंचायत भवन हनुमान नगर के समीप किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बदमाश जमा हो रहे हैं जिसके आलोक में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान सिमरीबख्तियारपुर थाना के बेदी गांव निवासी वीर कुमार उर्फ शिवकुमार के पास से एक देसी पिस्तौल और दो गोली बरामद किया गया। वहीं हनुमाननगर के निवासी शशि कुमार के पास से चार पाउच देसी शराब, पचास बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार के संबंध में कोई भी व्यक्ति उन्हें सूचना दें सकते हैं उनके नाम को गुप्त रखा जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।