Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/ चोरी के आरोप में युवक को पिलाया मूत्र, मुंडवाया सिर और बुरी तरह से पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 13, 2021

MADHEPURA NEWS/ चोरी के आरोप में युवक को पिलाया मूत्र, मुंडवाया सिर और बुरी तरह से पीटा

बिहारः चोरी के आरोप में युवक को पिलाया मूत्र, मुंडवाया सिर और बुरी तरह से पीटा...
बिहारीगंज थाना में 6 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया।जिसमें से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है और सभी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Koshi Live Madhepura, 13अप्रैल । बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन पंचायत में चोरी का आरोप लगाकर युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान दबंगों ने युवक के बाल मुंडवा दिए गए, फिर चेहरे को चूने से रंगकर, चप्पल-जूते पहना उसे गांव में छोड़ दिया गया। साथ ही यह भी कहा जा रहा है युवक को मैला खाने पर भी मजबूर किया है, उसे पेशाब भी पिलाई गई है।

यह मामला बीते 8 अप्रैल का है। इससे जुड़े कुछ वीडियो रविवार को वायरल हुए। इसके बाद प्रशासन ने एक्शन लेते हुए पीड़ित युवक को उसके पिता के साथ थाने पर बुलाकर आवेदन लिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपितों के घर छापेमारी की गई है।

अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।

बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी प्रेमलाल शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र झकस शर्मा संदिग्ध व्यवहार का है। झकस पर कई बार छोटी-मोटी चोरी का भी आरोप लगा है। 8 अप्रैल से पहले गांव के ही एक खेत में मकई के पौधे को झकस शर्मा ने बांस से तोड़ दिया।

इसके बाद 8 अप्रैल को मुहल्ले के कुछ दबंगों ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि लड़के को लोगों ने खूब पीटा है। उसके शरीर पर जख्म भी दिख रहे हैं। इसके बाद उसका सिर रेजर से आधा मूंड दिया गया।

इस घटना से जुड़ी कुछ फोटो ऐसी वायरल हो रही हैं, जिसमें दिख रहा है कि सिर मुंडाए झकस शर्मा लोगों के दबाव में मैला खा रहा है। उसे पेशाब पिलाने की भी बात कही जा रही है। इस दौरान आसपास जमा लोग और बच्चे मजे ले रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मौजूद लोग उससे किसी साइकिल और मोबाइल चोरी किए जाने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

मामले में मधेपुरा के SP योगेंद्र कुमार ने कहा है कि पीड़ित के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। छापेमारी जारी है। सोमवार को कोर्ट से वारंट भी प्राप्त कर लिया जाएगा। इस मामले में बिहारीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित युवक के पिता आवेदन दे रहे हैं। आरोपियों के गांव-घर पर छापेमारी भी की गई है।