Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:चोरों ने दो घरों को खंगाला, नगदी और गहने ले उड़े - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 10, 2021

MADHEPURA NEWS:चोरों ने दो घरों को खंगाला, नगदी और गहने ले उड़े


मधेपुरा। मुरलीगंज वार्ड 14 में शुक्रवार की रात अज्ञात चोर ने दो घरों को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के जेवर की चोरी की। चोरों ने घर के अंदर रखे अलमारी का ताला तोड़कर गहने और रुपये पर हाथ साफ किया। वही चोरी की सूचना पर एसआई भरत सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन किया। वहीं पीड़ित सब्जी विक्रेता चंदेश्वरी साह की पत्नी ममता देवी ने बताया की मेरे बच्चों ़के मुंडन करने ़के लिए करीब पचास हजार रुपए एवं महंगा कपड़े आदि रखी थी। साथ ही सोने चांदी के जेवरात पर भी चोरों ने हाथ साफ कर लिया। वही चंदेश्वरी साह ने बताया कि मुंडन के लिए घर में नगदी व सामान समेत अन्य चीजें रखे हुए थे। जिसके बाद नींद का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। वही दूसरे घर में गृह स्वामी के अनुपस्थित में अज्ञात चोरों ने कपड़ा समेत, पांच हजार नगदी व सोने चांदी के गहनों की चोरी की। गृहणी अपने बच्चे को लाने पूर्णिया गई थी जिसके बाद अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। उक्त जानकारी डोमी साह की पत्नी अनिता देवी ने दी। साथ ही कहा कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। शराब के नशे में एक गिरफ्तार
आलमनगर (मधेपुरा): शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने खुरहान से गिरफ्तार किया।
इस बाबत आलमनगर थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना से सूचना मिली कि खुरहान में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी बुचो साह सशस्त्र बल के साथ पहुंचा तो एक व्यक्ति आने जाने वाले राहगीरों के साथ हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया व्यक्ति खुरहान वार्ड नंबर 4 निवासी कमलेश झा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमनगर में जांच कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की।