बिहार में मुखिया, सरपंच की बढ़ी परेशानी, चुनाव लड़ने पर संकट
न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग के एक आदेश से मुखिया सरपंच सहित सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों की टेंशन बढ़ गई हैं तथा उनपर चुनाव लड़ने का संकट मडरा रहा हैं।

खबर के अनुसार आयोग ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों से उनके चल-अचल सम्पति का ब्यौरा मांगा हैं। बिहार के अभी मुखिया, उप मुखिया, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख व जिला के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करना है।
राज्य चुनाव आयोग ने इन सभी जनप्रतिनिधियों के सम्पति को वेबसाइट पोर्टल पर जारी करने का आदेश दिया हैं।
ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके की उनके जनप्रतिनिधि के पास कितनी सम्पति हैं तथा पांच साल में कितनी सम्पति बढ़ी हैं।
आयोग के इस आदेश से ये स्पष्ट होगा कि चुनाव पूर्व उनकी संपत्ति कितनी थी और चुनाव जीतने के बाद उनकी संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है। आयोग के इस आदेश से पंचायत के वर्तमान जनप्रतिनिधि और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार टेंशन में आ गए हैं।