Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:लहरिया कट बाइक चालाकों की अब खैर नहीं... दस हजार का कटेगा चलान, इस तरह चलेगा अभियान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, April 12, 2021

BIHAR NEWS:लहरिया कट बाइक चालाकों की अब खैर नहीं... दस हजार का कटेगा चलान, इस तरह चलेगा अभियान


संवाद सूत्र, झाझा(जमुई)। लहरिया स्टाइल में बाइक चलाते हुए पकड़े गए तो दस हजार का चालान कटेगा। बाइक दुर्घटना पर रोक लगाने के उद्देश्य से झाझा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। पिछले माह नियम कानून को ताक पर रख बाइक चला रहे चालक एवं चार पहिया वाहन से ढ़ाई लाख का चालान काटा गया था। इसके बावजूद बाइक चालकों में कोई सुधार नहीं हुआ है। उक्त बातें सोमवार को शहर में वाहन जांच कर रहे जिला परिवहन पदाधिकारी कुमार अनुज ने कही। उन्होंने तेज गति में बाइक चलाने बाले चालकों को संदेश देते हुए कहा कि लहरिया स्टाइल हो या फिर अन्य कोई स्टाइल में बाइक चलाते हुए पकड़े जाने पर दस हजार से नीचे का चालान नहीं कटेगा।

चालान काटना मुख्य उद्देश्य नहीं है बल्कि आमलोगों को नियम कानून के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। अगर सभी बाइक चालक हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे तो उनकी सुरक्षा के साथ-साथ नियम कानून का पालन भी होगा। उन्होंने इस दौरान क्या कागज नहीं रहने पर कितना चालान कटेगा उसका भी जिक्र किया। ज्यादातर सड़क दुर्घटना तेज गति से वाहन चलाने से घट रही है। जिस पर विराम लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मालूम हो कि शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में वाहन चेङ्क्षकग अभियान चलाया गया जिसमें ग्यारह हजार रूपया का चालान काटा गया। इस मौके पर एसआइ वीरभद्र कुमार ङ्क्षसह, कामेश्वर जी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

बढ़ गए हैं रोड हादसे

हाल के दिनों में जमुई में रोड हादसे बढ़ गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। गति सीमा का वाहन चालक पालन नहीं करते हैं। अब ऐसे वाहन चालकों पर परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा। इसके लिए तैयारी शुुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका असर धरातल पर दिखने लगेगा।