कोशी लाइव/ युवका को अगवा कर मार डाला:खगड़िया में युवक को घर से उठा खेत ले गए अपराधी; पहले गला दबाया, फिर फंदे से लटकाया
खगड़िया में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव की है। आरोप है कि सोमवार देर रात अपराधी युवक को अगवा कर खेत में ले गए फिर गबा दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या करार देने के लिए अपराधियों ने युवक की लाश को फंदे से लटका दिया। मंगलवार सुबह टहलने गए लोगों युवक की लाश दिखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पसराहा थानेदार अमरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मृतक की पहचान पिपरपांती गांव निवासी नरेश यादव के 24 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।
खबर अपडेट हो रही है...
