कहरा | एक संवाददाता
मोबाइल व बैग छीनकर भाग रहे तीन अपराधी को ग्रामीणों ने दबोच कर बनगांव पुलिस के सुपुर्द की। ट्रेक्टर एजेंसी के एक एजेंट व पीड़ित फूलेन कुमार राय के अनुसार शुक्रवार के दोपहर बाद अपने बाइक से बिहरा से सहरसा जा रहा था।
तभी रास्ते मे चीना पुल के समीप दो बाइक पर सवार 6 अपराधी बिहरा थाना क्षेत्र के ओर से ही ओवरटेक कर हथियार दिखा पीड़ित का बाइक गिरा मोबाइल तथा बैग छीनकर आगे-आगे महिडगरा की ओर भाग गया।पीड़ित द्वारा भी पीछा किया गया।पीड़ित द्वारा शोर किए जाने के बाद सुन्दरवन के समीप ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार आशीष कुमार, छोटू कुमार, अमर कुमार को दबोच कर बनगांव पुलिस के सुपुर्द किया।तीनो दबोचे गए अपराधी बरियाही बाजार का है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीनो अपराधी ग्रामीणों को चकमा दे भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा पीड़ित व सुपुर्द किए गए अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
