Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:टावर कंपनी के कर्मी से लूट का असफल प्रयास,लोहे के रड से किया हमला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 18, 2021

SAHARSA NEWS:टावर कंपनी के कर्मी से लूट का असफल प्रयास,लोहे के रड से किया हमला

SAHARSA NEWS:टावर कंपनी के कर्मी से लूट का असफल प्रयास,लोहे के रड से किया हमला
सहरसा। सोनवर्षाराज-अतलखा मुख्य मार्ग में लदारी पुल के निकट बुधवार की रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक टावर कंपनी के कर्मी से लूट का असफल प्रयास किया। इस दौरान कर्मी पर हमला भी किया गया, लेकिन कर्मी अपनी सूझबूझ से निकल भागे जिसके बाद निकट के रजबाड़ा गांव पहुंच ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत शेखपुर गोसाय टोला निवासी टावरकर्मी हंसराज कुमार यादव बसनही थाना के मंगवार बाजार स्थित टावर पर तेल देकर बाइक से सोनवर्षा राज लौट रहे थे। लदारी पुल के निकट पूर्व से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। हालांकि हंसराज बदमाशों की मंशा को भांप लिया और बाइक की गति तेज कर दी। जिसके बाद बदमाशों ने हंसराज के कंधे पर लोहे के रॉड से प्रहार कर चोटिल कर दिया। इसके बावजूद वह किसी तरह से जान बचाने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टावर कर्मी हंसराज से मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।