Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/मधेपुरा में हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे सरपंच गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 18, 2021

MADHEPURA NEWS/मधेपुरा में हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे सरपंच गिरफ्तार

MADHEPURA NEWS/मधेपुरा में हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे सरपंच गिरफ्तार:
चौसा (मधेपुरा): थाना क्षेत्र के फुलौत ओपी अंतर्गत फुलौत पश्चिमी पंचायत के सरपंच जय नारायण मेहता को पूर्व के बालिका हत्याकांड के मामले में बुधबार को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरपंच को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सरपंच के गिरफ्तारी की सूचना के बाद थाना में सरपंच को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फुलौत ओपी पुलिस ने बड़ी मशक्कत के भीड़ को हटाया। मालूम हो कि तीन नवंबर 2019 को फुलौत पश्चिमी वार्ड संख्या दो निवासी मनोज मेहता ने अपनी पुत्री के गायब होने का मामला दर्ज कराया था। इसमें एक महिला सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक अभियुक्त सरपंच जयनारायण मेहता को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गायब लड़की का घर से पश्चिम ड्रेनेज धार में शव मिला था। शव की पहचान मनोज मेहता की पुत्री के रूप में हुई। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस समय से आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपित फरार चल रहा था। फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपितों के फरारी की स्थिति में कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की जाएगी। सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर दिन भर ईलाके में चर्चा होती रही।