Kosi Live-कोशी लाइव National Film Awards: सुशांत स‍िंह राजपूत की 'छ‍िछोरे' को मि‍ला नेशनल अवॉर्ड - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

National Film Awards: सुशांत स‍िंह राजपूत की 'छ‍िछोरे' को मि‍ला नेशनल अवॉर्ड


नई दिल्ली. 67वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों (67th National Film Awards) की घोषणा नेशनल मीडिया सेंटर में आज हुई. इस साल सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म (ह‍िंदी) का पुरस्‍कार सुशांत स‍िंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की स‍िनेमाघरों में र‍िलीज हुई आखिरी फिल्‍म 'छ‍िछोरे' को म‍िला है. न‍िर्देशक न‍ितेश त‍िवारी की इस फिल्‍म को दर्शकों का खूब प्‍यार म‍िला था. जबकि नॉन फीचर फिल्‍म केटेग‍िरी में सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार ह‍िंदी भाषा की फिल्‍म 'एन इंजीनियर्ड ड्रीम' को म‍िला है. इसका न‍िर्देशन हेमंत गाबा ने क‍िया है. स्‍पेशल मेंशन पुरस्‍कार चार फिल्‍मों, 'ब‍िर‍ियानी', 'जोना की पोरबा' (आसम‍िया), 'लता भगवान करे' (मराठी), 'प‍िकासो' (मराठी) को म‍िला है.
बता दें कि इस साल कुल 461 फीचर फिल्‍में राष्‍ट्रीय पुरस्‍कारों की दावेदारी के लिए पहुंची थीं. 2019 का 'मोस्‍ट फ‍िल्‍म फ्रेंडली स्‍टेट' श्रेणी में 13 राज्‍यों ने ह‍िस्‍सा ल‍िया था. ये अवॉर्ड स‍िक्‍क‍िम को म‍िला है.

बता दें, साल 2020 पूरी तरह से कोरोना की चपेट में रहा और इस वजह से आज साल 2019 में बनी फिल्मों के लिए ही पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी. कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा नहीं हो पाई थी, जो 3 मई 2020 को होनी थी. इसी वजह 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जाएगी.