Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS: बिहार के इस आयुर्वेद अस्पताल में फ्री हो रहा बांझपन का इलाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

BIHAR NEWS: बिहार के इस आयुर्वेद अस्पताल में फ्री हो रहा बांझपन का इलाज

कोशी लाइव डेस्क/पटना के आयुर्वेद अस्पताल में फ्री हो रहा बांझपन का इलाज
न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत ही महिलाएं मोटापा और और हार्मोनल इंबैलेंसन के कारण बांझपन का शिकार हो जाती हैं। उन महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से आ रही हैं। महिलाएं आयुर्वेद के द्वारा इसका इलाज करा सकते हैं।

खबर के अनुसार राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय अस्पताल में विशेष पंचकर्म थेरेपी शुरू हो रहा हैं। इस थेरेपी के द्वारा महिलाएं फ्री में बांझपन का इलाज करा सकते हैं। इसके लिए महिलाओं से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

बता दें की इस थेरेपी के माध्यम से महिलाओं में मोटापा और हार्मोनल इंबैलेंस को दूर कर महिलाओं की फर्टिलिटी क्षमता बढ़ाई जाती हैं।

इससे महिलाओं को गर्भवती होने के चांस बढ़ जाते हैं। महिलाएं चाहें तो इस थेरेपी के द्वारा अपना इलाज करा सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए महिलाएं 27 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको एक समय दिया जायेगा। बता दें की जो महिलाएं पंचकर्म थेरेपी थेरेपी कराना चाहती हैं। उन्हें 14 दिन अस्पताल में एडमिट रहना होगा।