जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या-4 रजक मोहल्ला निवासी महेंद्र रजक के 27 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार की मानसिक हालत अचानक बुधवार दाेपहर को बिगड़ गई। वे धारदार हथियार के साथ घर से निकल गए और रास्ते में मिलने वाले लोग और जानवरों पर हमला करने लगा। कई लोगों को ईट-पत्थर फेंककर घायल कर दिया।
मुहल्ला में एक घंटा से अधिक समय तक चले इस हंगामा से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी। सदर थाना से सदर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में रजक मुहल्ला पहुंचे कमांडो टीम तथा जवानों ने युवक को कब्जे में लेकर सदर थाना ले आयी।
श्री सिंह ने बताया कि इसे इलाज के लिए रांची भेजा जाएगा। परिजनों ने बताया कि भूषण कई वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज रांची में भी कराया गया। सुधार होने के बाद उसे घर लाया गया। किंतु बुधवार को उसकी मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गयी और फिर वह अशोभनीय हरकत करने लगा।
