Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:विधानसभा घेराव होगा सफल : छात्र राजद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

MADHEPURA NEWS:विधानसभा घेराव होगा सफल : छात्र राजद

MADHEPURA NEWS:विधानसभा घेराव होगा सफल : छात्र राजद
मधेपुरा। विधानसभा घेराव को लेकर छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर छात्रों से मिल कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। मौके पर काउंसिल मेंबर माधव कुमार ने कहा बिहार प्रदेश युवा राजद के द्वारा दिनांक 23 मार्च को आयोजित विधानसभा घेराव ऐतिहासिक होगी। इसमें दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी वर्ग धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तैयारी को सफल बनाने के लिए हम सभी विचार-विमर्श कर पत्र के माध्यम से सरकार के खामियों को दिखा रहे हैं। मौजूद परिप्रेक्ष्य में देश अत्यंत विषम परिस्थिति से गुजर रहा है। विदेश से काला धन वापस लाने, प्रत्येक भारतीय के खातों में 15 लाख रुपए देने तथा प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने जैसे वादे कर सत्ता हासिल करने वाले एनडीए सरकार द्वारा सत्ता प्राप्ति के पश्चात जुमला करार ओर देशवासियों के साथ किए गए मजाक से आप हम सभी वाकिफ हैं। वहीं पूर्व विश्वविद्यालय प्रभारी नीतीश यदुवंशी ओर महासचिव अजयराज किशोर ने कहा केंद्र व राज्य की मौजूद सरकार राष्ट्रहित को ताक पर रखकर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की नीयत से एयर इंडिया कॉल इंडिया इंडियन आयल भारतीय रेलवे बीएसएनएल खेल तथा बीमा कंपनियों समेत राष्ट्रीय कृत बैंकों से सार्वजनिक उपयोग निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। भारतीय शिक्षा मंडल तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाइयों द्वारा नीति आयोग तथा विश्वविद्यालय के सहयोग से महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय समेत अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में संघ विचारधाराओं से संबंधित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं पूर्व मीडिया प्रभारी अभिलाष यदुवंशी ओर सचिव राजा कुमार ने कहा किसान विरोधी कृषि कानून किसान की जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है। मौके पर नीतीश यदुवंशी, माधव कुमार, यादव, राजा कुमार, किशोर कुमार, अभिलाष यदुवंशी, प्रवेश कुमार, रविकांत, विवेकानंद ,नवीन कुमार, अमरजीत कुमार, संतोष कुमार, शशि कुमार आदि मौजूद थे।