Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:होली को रंगीन बनाने में जुटे शराब तस्कर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 14, 2021

MADHEPURA NEWS:होली को रंगीन बनाने में जुटे शराब तस्कर


MADHEPURA NEWS होली को रंगीन बनाने के लिए शराब तस्कर चोरी-छुपे स्टॉक करने में जुट गए हैं। होली को लेकर कीमती शराब की मांग अधिक रहने के कारण तस्कर सुरक्षित माध्यम से गुपचुप तरीके से शराब की खेप झारखंड, बंगाल, पड़ोसी देश नेपाल सहित अन्य जगहों से मंगाकर स्टॉक कर रहे हैं। पुलिस शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी के अलावा सघन वाहन चेकिग चलाने का दावा भी कर रही है।शराब तस्कर भी नए-नए तरकीब अपना कर शराब की खेप मंगवा रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि बड़े वाहनों से शराब तस्करी करना सबसे सुरक्षित माध्यम है। बालू, ईट, गिट्टटी, कोयला लदा ट्रक के नीचे शराब रखकर लाई जाती है। प्राइवेट चारपहिए वाहन भी इस कार्य का बेहतर साधन माना जा रहा है। पुलिस भी चार पहिए वाहन की जांच गंभीरता पूर्वक नहीं करती है। इसके अलवा पुलिस के पास बड़े वाहनों की जांच के लिए उचित सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। इससे ट्रक में रखे सामान की जांच कर सके। ट्रक में रखे सामानों को बेहतर बेहतर ढंग से लाया जाता है। और बड़े ही सुरक्षित गुप्त स्थल पर उतारा जाता है। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लग पाती है। बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शराब का स्टॉक किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि शराब के शौकीन व्यक्ति को होली पर्व में शराब की कोई कमी नहीं होगी। बस कीमत अधिक देना होगा। होम डिलीवरी शराब उपलब्ध होगा। मंहगी कीमत रहने के बाद भी शराब के शौकीन खरीदने में पीछे नहीं रह रहे हैं। यही वजह है कि क्षेत्र में शराब तस्कर की लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केस स्टडी -04 फरवरी को 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ हथिऔंधा के नाबालिग सुमन कुमार और राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया - 08 फरवरी को शराब के नशे में हंगामा कर रहें हथिऔंधा वार्ड संख्या चार के रवि कुमार (25) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया - 12 फरवरी को स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया के लेखापाल आशीष कुमार की पत्नी राखी त्रिपाठी ने शराबी पति को गिरफ्तार कराकर जेल भेजवाया - 21 फरवरी को शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाला कृष्णदेव सिंह साकिन इसथाइन कला, थाना श्रीनगर कुमारखंड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया


- 05 मार्च को शराब के नशे में पीएचसी के समीप हंगामा करने पर पुलिस ने हथिऔंधा पंचायत के बढ़ैया निवासी मु. सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

कोट होली पर्व को देखते हुए संदिग्ध शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी कर शराब बरामद की जा रही है। अवैध कारोबार से जुड़े तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है। पर्व के पहले से ही इस धंधे से जुड़े कारोबारी पर भी नजर रखी जा रही है। होली में शराब के नशे में पाए जाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आमजनों का सहयोग आवश्यक है। अरूण कुमार, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज (मधेपुरा)