मधेपुरा। एएसपी योगेंद्र कुमार ने परमानपुर ओपी और घैलाढ़ थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपी अध्यक्ष झोटी राम और घैलाढ़ थानाध्यक्ष रामनारायण यादव को कई आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामले की समीक्षा की।
एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपित शराब कारोबारी का नाम थाना के दागी पंजी में दर्ज कर उस पर कठोर कार्रवाई करे। वहीं, स्थानीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण की सूचना थाना तक पहुंचाने की जिम्मेदारी चौकीदारों की होगी। अगर चौकीदार इसमें विफल होते हैं और उनके क्षेत्र में छापेमारी के दौरान शराब पकड़ी जाती है तो वैसे चौकीदार नपेंगे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाएं। एसपी ने कहा कि आने वाले पर्व त्योहार पर शांति समिति की बैठक कर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना है। एसपी ने अनुसंधान पंजी, निर्गत पंजी, डिसपेच रजिस्टर, गिरफ्तारी पंजी, भेल्युम पंजी, कांड पंजी आदि निरक्षण किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने परमानपुर ओपी के भवन के लिए चिन्हित जमीन का भी निरक्षण किया। एसपी ने बताया कि परमानपुर ओपीअध्यक्ष के लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई। एसपी ने बताया कि परमानपुर ओपी के निरक्षण में काफी लापरवाही मिली है। जांच कर कार्रवाई किया जाएगा। वहीं एसपी ने कोसी प्राजेक्ट के पुराने जर्जर भवन में चल रही घैलाढ़ थाना का निरक्षण किया। वहीं थानाध्यक्ष से चिन्हित जमीन के बारे में जानकारी लिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्या से भी रूबरू हुए। पुलिस के लिए जर्जर हो चुके आवास का निर्माण कराने के प्रति पहल का आश्वासन दिया। मौके पर एएसआइ श्रवण कुमार, लक्षमण राम सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
