Kosi Live-कोशी लाइव HOLI SPECIAL 2021:बवाल मचा रहा बंशीधर चौधरी का होली सॉन्ग 'केकरा​ संग खेलमे होलिया गे जान', आपने देखा ये VIDEO? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

HOLI SPECIAL 2021:बवाल मचा रहा बंशीधर चौधरी का होली सॉन्ग 'केकरा​ संग खेलमे होलिया गे जान', आपने देखा ये VIDEO?


Kekra Sang Khelme Holiya ge Jaan || Bansidhar Chaudhari New Holi Video 2021 || बंशीधर होली वीडियो गीत || यूट्यूब (Youtube) पर भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे हैं, होली पर एक के बाद एक गाने रिलीज हुए और उन्हें करोड़ों में व्यूज मिले. ऐसा ही एक भोजपुरी होली सॉन्ग (Bhojpuri Holi Song) बंशीधर चौधरी (Bansidhar Chaudhary) और प्रभा राज (Prabha Raj) का वायरल हो रहा है, जिसके बोल 'केकरा संग खेलमे होलिया गे जान' (Kekra Sang Khelme Holiya ge Jaan) है. भोजपुरी (Bhojpuri Songs) के अलावा मैथिली (Maithili Songs) और अंगिका (Angika Holi) भाषा का मिला-जुला अंदाज इस गाने में देखने को मिलेगा. बंशीधर चौधरी और प्रभा राज (Bansidhar Chaudhary Prabha Raj Songs) के इस वायरल हो रहे होली सॉन्ग (Holi Songs) को अब तक लगभग 3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
गाने को अंगिका म्यूजिक एंड मूविज (Angika Music And Movies) ने अपने यूट्यूब (Youtube) चैनल पर रिलीज किया है. यह गाना 16 मार्च को रिलीज हुआ था. इस पारंपरिक गाने का अंदाज काफी अच्छा है और साफ-सुथरा है. इससे पहले भी बंशीधर और प्रभा राज के गानों को करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं.

बात इस होली सॉन्ग की करें तो इसके वीडियो में बतौर एक्टर खुद बंशीधर चौधरी और प्रभा राज ने एक्ट किया है. इस गाने को सोनू सिंह प्रजापति ने लिखा है, जबकि संगीत विकाश ने दिए हैं. वहीं, प्रोड्यूसर हया सिंह खगड़िया (Hya Singh Khagaria) हैं. गाने को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने यूट्यब पर लाइक किया है, वहीं काफी लोगों ने कमेंट कर इस गाने को पसंद किया है.