Kosi Live-कोशी लाइव BSEB, Bihar Board 10th Answer Key: मैट्रिक परीक्षा की आंसर की जारी, चैलेंज करने का आज आखिरी मौका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

BSEB, Bihar Board 10th Answer Key: मैट्रिक परीक्षा की आंसर की जारी, चैलेंज करने का आज आखिरी मौका


BSEB, Bihar Board Inter / Matric Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) वर्ष 2021 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा का रिजल्‍ट रिकॉर्ड समय में जारी करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉपियों की जांच और अंक तालिका बनाने का काम जिस गति से हो रहा है, उसके मुताबिक इंटर का रिजल्‍ट इसी महीने के आखिर तक जारी हो सकता है। अगर होली की वजह से इसमें देरी हो गई तो अप्रैल का पहला हफ्ता ताे लगभग तय ही मानिए। इसके थोड़े ही दिनों अंतराल पर मैट्रिक का रिजल्‍ट भी जारी होगा। इधर, बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा के लिए वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षार्थी और अभिभावक इसे बिहार की बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं और गलती की स्थिति में आपत्ति दाख‍िल कर सकते हैं।

मैट्रिक के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का आंसर की आज तक कर सकते चैलेंज

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। मैट्रिक की परीक्षा में 50 फीसद प्रश्न वस्तुनिष्ठ पूछे गए थे। वस्तुनिष्ठ सवालों की आंसर की बोर्ड की वेबसाइट पर है। परीक्षार्थी एवं अभिभावक आंसर की को 22 मार्च तक चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा।

रिजल्‍ट की तैयारियों की खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे हैं बोर्ड के अध्‍यक्ष

परीक्षा समिति पहली बार मार्च महीने में ही इंटर का रिजल्‍ट जारी करने को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। बोर्ड के आनंद किशोर हर रोज पूरी प्रगति की खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बिहार बोर्ड ने इंटर की कॉपियों की जांच लगभग पूरी करा ली है। पांच मार्च से इंटर की कॉपियों की जांच चल रही थी। अब बोर्ड इंटर के रिजल्ट में जुट गया है। उम्मीद है कि माह के अंत तक बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। इंटर की परीक्षा में साढ़े तेरह लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा अब मैट्रिक की कॉपियों की जांच कराई जा रही है। बोर्ड ने मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए 24 मार्च तक अवधि निर्धारित की है। मैट्रिक की परीक्षा में 16 लाख 84 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।