Kosi Live-कोशी लाइव BPSC JOBS/सरकारी नौकरी : बिहार क्लर्क भर्ती परीक्षा में किताब ले जाने की छूट, 12वीं पास फौरन करें आवेदन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 30, 2021

BPSC JOBS/सरकारी नौकरी : बिहार क्लर्क भर्ती परीक्षा में किताब ले जाने की छूट, 12वीं पास फौरन करें आवेदन


बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की ओर से निकाली गई क्लर्क भर्ती की परीक्षा में किताब लेकर जाने की इजाजत होगी। बीपीएससी एलडीसी भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन के मुताबिक लिखित परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा का और दूसरा मुख्य परीक्षा का होगा। प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों ही ऑब्जेक्टिव टाइम व मल्टीपल च्वॉइस प्रश्नों के साथ ली जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पुस्तक सहित ली जाएगी। प्रत्येक विषय के लिए एक ही पुस्तक ले जाने की छूट होगी। हाथ से लिखी/फोटो कॉपी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुस्तक के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा भवन में ले जाना वर्जित होगा।
प्रारंभिक परीक्षा में एक पत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जिसमें ये विषय होंगे -
- सामान्य अध्ययन - 50 प्रश्न
- सामान्य विज्ञान एवं गणित - 50 प्रश्न
- रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन, मेंटल एबिलिटी - 50 प्रश्न

लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के 24 पदों पर भर्ती के लिए bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2021 है।

आयु सीमा - 18 से 37 वर्ष।

वेतनमान - लेवल-2, 19900 रुपये - 63200 रुपये ।

शैक्षिक योग्यता : 10+2/इंटरमीडिएट पास एवं कंप्यूटर का ज्ञान

फाइनल मेरिट - मुख्य परीक्षा में मार्क्स के आधार पर उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट व कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। टाइपिंग कंप्यूटर पर मंगल फॉन्ट पर ली जाएगी। 30 शब्द प्रति मिनट की गति से 300 शब्दों को 10 मिनट में टाइप करना होगा। इसमें डेढ़ प्रतिशत से अधिकत गलती नहीं होनी चाहिए, वरना उन्हें अयोग्य करार दिया जाएगा। इस जांच के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

आवेदन शुल्क - 600 रुपए (एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को मात्र 150 रुपए देने होंगे)