न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़ों को रोकने के लिए बिहार सरकार सख्त कदम उठा रही हैं। साथ ही साथ जमीन की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर रही हैं।
खबर के मुताबिक राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा है की दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन और ऑनलइन प्रक्रिया के कारण बिहार में अब जमीन का फर्जीवाड़ा नहीं होगा। इससे आम लोगों को जमीन खरीदने में आसानी होगी।
बता दें की बिहार में पहले जमीन का फर्जीवाड़ा तेजी के साथ होता था।
लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया होने से काफी हद तक फर्जीवाड़े पर लगाम लग गया हैं। बिहार के सभी अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री ने विधानसभा में बताया की NCEAR के मुताबिक आज के समय में बिहार पहले नंबर पर हैं। जहां जमीन की खरीद-बिक्री बेहतर तरीकों से हो रही हैं। बिहार सरकार आने वाले समय में जमीन के फर्जीवाड़े को पूरी तरह से खत्म कर देगी।
