Kosi Live-कोशी लाइव बिहार जमीन सर्वे में कौन-कौन से कागजात देने होंगे, तुरंत जानिए? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

बिहार जमीन सर्वे में कौन-कौन से कागजात देने होंगे, तुरंत जानिए?


न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। सरकार की सख्ती के बाद सर्वे अधिकारी अपने-अपने छेत्र में तेजी के साथ सर्वे कर रहे हैं। लेकिन बहुत से लोगों को अभी इसके बारे में जानकारी नहीं हैं की सर्वे के दौरान उन्हें कौन-कौन से कागजात देने होंगे।

बिहार जमीन सर्वे में कौन-कौन से कागजात देने होंगे, तुरंत जानिए?

1 .बता दें की बिहार जमीन सर्वे के दौरान जमीन के कागजात सभी गाँवों या शहरों में शिविर लगाकर जमा ली जाती हैं।

.आपको सबसे पहले एक सर्वे फॉर्म भरना होगा। जिसमे आपको अपने जमीन की सही जानकारी देनी होगी।

इसके बाद सर्वे अधिकारी इसकी पुष्टि करेंगे।

.जमीन के कागजात के तौर पर आपके पास जमीन का खतियान होना चाहिए। साथ ही साथ आपके पास जमीन की रशीद होनी चाहिए।

.अगर आपने जमीन खुद खरीदी हैं तो आपके पास जमीन का केवाला होना चाहिए। इन कागजातों से आप जमीन सर्वे करा सकते हैं।

5 .बता दें की जमीन सर्वे के बाद जमीन का नया खतियान तैयार किया जायेगा जो जीवित रैयत के नाम से होगा। जमीन की खरीद बिक्री पर ये खतियान लगातार उपडेट होता रहेगा।